Tuesday, September 25, 2018

तीसरी बार मां बनीं सलमान खान की हीरोइन रंभा

सलमान खान के साथ फिल्म जुड़वा में दिखीं बॉलीवुड एक्टेस रंभा ने बेटे को जन्म दिया है. वे तीसरी बार मां बनी हैं. ये गुड न्यूज उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है.
रंभा ने 23 सिंतबर को टोरंटो के माउंट सिनाई हॉस्पिटल में बेबी बॉय को जन्म दिया.
 रंभा के पति ने एक्ट्रेस के इंस्टा अकाउंट पर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने ये भी बताया कि एक्ट्रेस और बच्चारंभा लंबे वक्त से हिंदी सिनेमा से दूर हैं. लेकिन वे दक्षिण भारतीय फिल्मों में नजर आती रही हैं. रजनीकांत और कमल हसन की फिल्मों में काम करने के बाद वह अचानक चर्चा में आ गई थीं. रंभा डांस शोज और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं. दोनों ही स्वस्थ हैंबता दें,
रंभा ने कनाडा के बिजनेसमैन इंद्रन पथमंथन से शादी की है. उनके दो बच्चे लायना और साशा हैं. अब वे तीसरी बार एक बेटे की मां बनी हैं. बीच में इस तरह की खबरें आई थीं कि रंभा के उनके पति के साथ मतभेद हैं और अब वह तलाक चाहती हैं. लेकिन जल्द ही दोनों ने अपने झगड़े सुलझा लिए और अब वे खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

Monday, September 24, 2018

अगर 26 सितंबर को पाकिस्तान हारा, तो ये 2 टीमों के बीच होगा एशिया कप का फाइनल मैच

इस बार एशिया कप में भारत ने खेले गए चार मैचों में जीत हासिल की है | इसी के साथ भारत पहली ऐसी टीम बन गई है जिन्होंने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है | हम आपको बता दें सुपर 4 मुकाबलों में भारत ने पहले बांग्लादेश को हराया फिर पाकिस्तान को एकतरफा मैच में हराकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है |
25 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा | वहीं 26 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है | यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा | जो भी टीम इस मैच में हारेगी वह एशिया कप से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम फाइनल में भारत के साथ 28 सितंबर को भिड़ेगी |